Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

निजी हॉटल में परोसी जा रही थी हरियाणा की शराब, युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर। शहर के एक निजी होटल में हरियाणा की अवैध शराब बिक्री का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा छ.ग. राज्य में अन्य प्रांत की शराब खपाये जाने के शिकायत लगातार प्राप्त होने से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 06.12.2024 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं जिला बिलासपुर के आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त गस्त के दौरान जिले के विभिन्न होटल बारों का किया जांच।

जांच के दौरान होटल हैवंस पार्क में फार सेल इन हरियाणा लिखा कुल 09 बाटल जिसमें विभिन्न मात्राओं में भरी विदेशी मदिरा की शीशीयां मिली। अन्य प्रांत की कुल 4.155 लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी अजय कुर्रे के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 36 का प्रकरण दर्ज किया गया। बार जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के लिए विधिवत् लायसेंसी धाराओं का प्रकरण दर्ज किया गया।

See also  नशे के खिलाफ कोसमंदा की बेटी मुस्कान ने दिखाई हिम्मत, शराबी दूल्हे को लौटाई बारात, अब बनी नशा मुक्ति की प्रतीक

समस्त प्रकरण मौके पर उपस्थित क्षेत्र प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी बिलासपुर छबि पटेल के द्वारा दर्ज किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही सहायक जिला आबकारी नीलम किरण सिंह एवं छबि पटेल के सह नेतृत्व में अन्य आबकारी स्टॉप के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

विदित हो कि पूर्व में भी जिला आबकारी की टीम द्वारा दिनांक 02.12.2024 को होटल पेट्रिशियन में भी अन्य प्रांत की शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। आगे भी जिला आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर लगातार जांच कर होटल/बार में अनियमितता पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!