Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने चांपा में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया… 

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल चाम्पा नगर के सेवा सहकारी समिति (सोसायटी) में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर व किसानों का धान तौल कर किया। उन्होंने धान बेचने आये अन्नदाता, भूमिपुत्र किसानों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये चंदेल ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी यह सरकार चल रही है, हमारी प्रदेश की सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मानक से व प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर से धान को खरीदा जा रहा है। यह देश का पहला राज्य है। हमारी सरकार पिछले 2 वर्ष का बकाया बोनस भी किसानों को दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग मिलकर छत्तीसगढ़ को कैसे हरा-भरा व समृद्ध बनाये तथा खुशहाल छत्तीसगढ़ की कल्पना को सबके सहयोग से साकार करें। हमारी केन्द्र व राज्य की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के अगुवाई में देश व प्रदेश में किसानों के समृद्धि व तरक्की के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। सभा को भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय व नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष पदमेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष पदमेष शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, चाम्पा नगर मंडल अध्यक्ष गणेष श्रीवास, जांजगीर नैला नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पार्षद कामेश्वर धैर्य, राजेन्द्र यादव, अमरनाथ सोनी, मंडल महामंत्री द्वय महावीर सोनी, राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद कुर्रे, अनंदराम पटेल, रामचरण पटेल, रोहित पटेल, गिरीश मोदी, मोहन द्विवेदी, महेन्द्र तिवारी, गजाधर श्रीवास, ब्रांच मैनेजर मनोज तिवारी, संस्था प्रबंधक गोविंद मिश्रा, जोहित पटेल, लेखराम पटेल, पवन देवांगन, लक्ष्मी पटेल, मंगलचंद देवांगन, विद्याभूशण गोपाल, योगेश अग्रवाल, गौकरण पटेल, नारायण सेवायक, परदेशी केंवट, बुधराम बरेठ, धनीराम कुम्हार, संतोष यादव, विनय राजपुत, रितेश खंडेकर, मालिक राम बरेठ, भरत पटेल, लक्ष्मण केंवट, गोवर्धन पटेल, कृष्ण पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण, भाजपा के कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

See also  जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीव्ही वैक्सीन अभियान का हुआ शुभारंभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!