Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर किसान की बेटी किरण राजपूत बनी अधिकारी, पिता गजेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री को दिया श्रेय:कहा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता आने पर मिली उपलब्धि…

रायपुर। आपके नेतृत्व में आज प्रदेश में एक किसान की बेटी के अधिकारी बनने का सपना पूरा हो पाया है। आपने जो गारंटी दी थी, आज उसी का परिणाम है कि आयोग की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है और छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों के साथ अब न्याय हो रहा है। यह संवाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी सुश्री किरण राजपूत के पिता श्री गजेंद्र सिंह राजपूत के मध्य हुई। मुख्यमंत्री श्री साय के आमंत्रण पर आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर्स और उनके परिजन मुख्यमंत्री निवास उनसे मिलने पहुंचे थे।

See also  ट्रेक्टर शो रूम से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही...

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित किया और उनकी इस खुशी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान की बेटी ने बड़ी सफलता हासिल की है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। मैं स्वयं किसान परिवार से आता हूं, इसलिए किरण के संघर्ष और उसकी सफलता की खुशी को बहुत करीब से महसूस कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है और प्रदेश के हर वर्ग से प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए इसे एक ऐसा कदम बताया, जिससे हर योग्य उम्मीदवार को अपने प्रयास का उचित परिणाम मिल रहा है।

See also  Raipur News: तंत्र-मंत्र के नाम पर कारोबारी से 40 लाख की ठगी, लग्जरी एसयूवी लेकर फरार हुआ कथित तांत्रिक

किरण राजपूत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता को बनाए रखने के लिए जो निश्चय किया गया है और कड़े फैसले लिए गए हैं, इससे हम सभी युवाओं को नई ऊर्जा मिली है। किरण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया। उसने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा को लेकर छात्र हित में शासन के निर्णयों ने मेरे सपनों को साकार करने का जज्बा बनाए रखा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!