Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिना थमे 111 दिन लगातार बिजली उत्पादन का रिकार्ड बनाया हसदेव पॉवर प्लांट के यूनिट 04 ने… 38 साल में पहली बार इतने अधिक दिन बिना थमें चलने का बना कीर्तिमान…

बिना थमे 111 दिन लगातार बिजली उत्पादन का रिकार्ड बनाया हसदेव पॉवर प्लांट के यूनिट 04 ने

 38 साल में पहली बार इतने अधिक दिन बिना थमें चलने का बना कीर्तिमान

रायपुर। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के इकाई क्र. 04 ने बिना रूके 111 दिन 9 घंटे 53 मिनट तक लगातार चलने का रिकार्ड बनाया है। अपने स्थापना से अब तक 38 साल के दौरान लगातार बिजली उत्पादन के अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। यह भी उस स्थिति में जब यूनिट 04 में एबीएल बायलर (एसीसी बेबकॉक लिमिटेड, यूनाइटेड किंगडम) की हैं, जिनके देशभर में स्थापित पुराने संयंत्र इतने अधिक दिन नहीं चल पाते हैं। इस तकनीक वाले कई प्लांट बंद भी हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में निरंतर संचालन करना एक बड़ी उपलब्धि है।

See also  धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इस उपलब्धि के लिये पॉवर कंपनी के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद एवं जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री संजीव कटियार ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। श्री कटियार ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टीम भावना के साथ ईमानदारी,निष्ठा और कड़ी मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा से किये गये कार्य से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगे भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है

Advertisment

गौरतलब है कि हसदेव ताप विद्युत गृह में 210 मेगावाट के चार यूनिट हैं, जिनकी स्थापना 1986 में की गई थी। इसमें से यूनिट क्रमांक 04 ने आज सुबह 8.34 बजे अपने ही पूर्व स्थापित निरंतर संचालन अवधि के कीर्तिमान 111 दिन 9 घंटे, 53 मिनट को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। अभी भी यह संयंत्र निरंतर संचालन में है। यह उपलब्धि लगातार मानिटरिंग, उच्च रखरखाव और खास सर्तकता के कारण हासिल हो सकी है। सामान्यतः इतना चलने पर संयंत्र में मेन्टेनेस की जरूरत पड़ जाती थी, इस बार ऐसी स्थिति नहीं आई है।

See also  C G News : राशनकार्डधारियों के लिए अच्छी खबर आई...

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि 210 मेगावाट के एबीएल बॉयलर को जनरेशन कंपनी में कार्यरत् अभियंता एवं कर्मचारी बहुत अच्छे से चला रहें हैं।
इसके अलावा हसदेव ताप विद्युत गृह के यूनिट क्रमांक-02 से भी 112 दिन, 15 घण्टे एवं 6 मिनट तक लगातार विद्युत उत्पादन जारी है एवं यह भी नये कीर्तिमान दर्ज करने की ओर अग्रसर है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!