Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा स्व: प्रदीप उपाध्याय के संबंध में आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने को लेकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम SDM पामगढ़ को सौंपा गया ज्ञापन…

जांजगीर-चांपा। सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय प्रदीप उपाध्याय (लिपिक- कार्यालय जिलाधीश, राजस्व जिला रायपुर) को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए बाध्य करने वाले उच्चाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम पर शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ को ज्ञापन सौंपा है।
साथ ही ज्ञापन में यह जिक्र भी किया गया है कि ‘स्व: प्रदीप उपाध्याय को आत्महत्या के लिए उकसाने/उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपियों के खिलाफ यदि जल्द ही कारवाई नहीं होती है तो संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पालेश्वर शर्मा, कोमल ब्रम्हभट्ट, जितेंद्र गौरहा, उमाशंकर दुबे, संजय मिश्रा, देवेंद्र किशोर मिश्रा, अभिषेक दुबे, अतुल्य प्रकाश तिवारी, चंद्र मोहन शर्मा, साकेत मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, निशेध तिवारी, राजेश तिवारी, अंकित तिवारी, गौरव तिवारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे एवं बहुत से ब्राह्मण संगठन के लोग उपस्थित थे।

See also  नई Hyundai Venue की बढ़ती लोकप्रियता! 80,000 से ज्यादा बुकिंग… फीचर्स और डिजाइन ने जीता दिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!