छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पार्षद पति के विरुद्ध फिर एक महिला ने किया छेडछाड का रिपोर्ट दर्ज…

सक्ति-डभरा। नगर पंचायत डभरा के पार्षद पति और SLRM सेंटर प्रभारी रमेश बंजारे पर स्वच्छता दीदी के पूर्व सुपरवाइजर कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डभरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पार्षद पति महिला से संबंध बनाने लिए दबाव बनाता था महिला ने विरोध करते हुए संबंध बनाने से मना किया, तब पार्षद पति ने महिला को नौकरी से निकाल दिया। रमेश बंजारे के उपर इससे पहले 6 नवम्बर को एक प्लेसमेंट कर्मचारी युवती ने भी इसके खिलाफ छेड़छाड़ का रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी पार्षद के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है फिलहाल आरोपी पार्षद पति रमेश बंजारे फरार है।
सोचने वाली बात यह है की नगर पंचायत डभरा में पार्षद के पति को पिछले पांच वषों से प्लेसमेन्ट कर्मचारी के रुप में नियुक्त कैसे किया गया। आज तक इसकी शिकायत क्यो नही किया गया या अगर शिकायत हुआ भी है तो कैसे इसके विरुद्ध नगर पालिका अधिकारी ने कार्यवाही क्यो नही किया, इस तरह के कई सवाल नगरवासियों के जहन में उठ रहा है।



