Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आखिरकार हटाए गए प्रभारी प्राचार्य रात्रे और विज्ञान प्रयोग सहायक रोहित कुमार साहू,विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा का मामला…

सक्ति-जैजैपुर। विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा के प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद्र रात्रे और रोहित कुमार साहू सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला को आखिरकार पढ़ाई नहीं कराने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने और घोर उदासीनता के कारण जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के द्वारा तत्काल यहां से दूसरे विद्यालय में हटा दिया गया है।
      गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा में पदस्थ व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद्र रात्रे और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग सहायक रोहित कुमार साहू इन दोनों को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा में छात्र-छात्राओं को  पढ़ाई नहीं कराने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने और घोर उदासीनता के कारण आखिरकार जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एन के चंद्रा के द्वारा तत्काल यहां से हटाकर दूसरे दूसरे स्कूल में भेज दिया गया है। कार्यालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के आदेश क्रमांक 2797  के तहत विकासखंड जैजैपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा पदस्थ व्याख्याता एल बी जीव विज्ञान एवं प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद्र रात्रे को शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय किकिरदा से हटाकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हसौद विकासखंड जैजैपुर जिला सक्ती किया गया है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एन के चंद्रा के आदेश क्रमांक 3384 के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक रोहित कुमार साहू को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा से हटाकर शासकीय हाई स्कूल चिस्दा विकासखंड जैजैपुर जिला सक्ती में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर वेतन रोकने की कारवाई किया जाएगा। विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

See also  CG NEWS: “श्याम रंग में रंगी चुनरिया” : रायपुर में 24 फरवरी को भव्य भजन संध्या, खाटू नगरी की झलक के साथ दिव्य मोरछड़ी और श्याम चालीसा का वितरण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!