Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने ग्राम धुरकोट में धीवर समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया…

जांजगीर-चांपा। ग्राम धुरकोट में छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल धीवर समाज के नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। यह सामुदायिक भवन 5 लाख रूपये की लागत से पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के विधायक विकास निधि से निर्मित हुआ है। इस अवसर पर धीवर समाज के स्वजातीय बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए चंदेल ने कहा कि धीवर समाज के लोग खेती और किसानी करने वाले लोग है। समुचे समाज में धीवर समाज की एक विशिष्ट व अलग पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि समाज आगे बढ़े, समाज में समता, ममता व समरस्ता हो तथा हम सब लोगों को बड़े मन से काम करने की आवश्यकता है, समाज और कैसे आगे बढ़े इस विषय पर हम सभी लोगों को चिंतन करते हुए उस दिशा में सब लोगों को साथ लेकर कदम बढ़ाना होगा। समाज के जो प्रतिभावान छात्र-छात्राऐं है उनको प्रोत्साहित करना, अच्छा शिक्षा दिलाना, समाज के गरीब बिटिया की विवाह की व्यवस्था कराने में समाज की अहम भूमिका हो। ग्राम धुरकोट पहुंचने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल का धीवर समाज के स्वजातीय बंधुओं व ग्रामीणजनों ने श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, इंजी. रवि पाण्डेय, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, ग्राम के पूर्व सरपंच परमेश्वर राठौर, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, सरपंच सरवन किरण, धीवर समाज का संरक्षक आर.एल. धीवर, महासभा अध्यक्ष देवव्रत भिस्म, रेंज अध्यक्ष भागीरथी धीवर, रेंज उपाध्यक्ष ताराचंद धीवर, महासभा सहसचिव बंसीलाल धीवर, रणजीत धीवर, बजरंग धीवर, लोहर्सी रेंज कोषाध्यक्ष आनंद राम, केन्द्र अध्यक्ष धुरकोट शिव कुमार धीवर, केन्द्र सचिव शेखर धीवर, केन्द्र अध्यक्ष खोखरा पुरषोत्तम धीवर, छ.ग. युवा समाज के संस्थापक नवीन धीवर, लखन धीवर, मोहन लाल धीवर, रामस्वरूप धीवर, दिलीप धीवर, प्रभात धीवर, फिरत धीवर, महेन्द्र धीवर, परदेशीधीवर, बलराम धीवर, रामखिलावन धीवर, भरत धीवर, सन्तोष धीवर, रथराम धीवर, सुखनंदन धीवर, गगन धीवर, मुंजू धीवर, हरपाल धीवर, नारायण धीवर, रघुराज धीवर, बिशन धीवर सहित बड़ी संख्या में समाज के बन्धुगण उपस्थि थे।

See also  भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया दम, एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो देखे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!