Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर डाक पाल (पोस्ट मेन) के साथ बदसुलकी करते हुए धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर डाक पाल (पोस्ट मेन) के साथ बदसुलकी करते हुए धमकी देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी के पोस्टमेन द्वारा 26 अक्टूबर 2024 को डाक वितरण रजिस्ट्री पत्र को ग्राम बिरगहनी निवासी मोहन कुमार अग्रवाल को उसके घर देने गया था, जो आफिस में आकर डाक को दो कहकर बोला तब पोस्ट मेन द्वारा आरोपी मोहन अग्रवाल के बिरगहनी चौक स्थित छड़ सिमेंट दुकान में लगभग शाम 06 बजे गई तो आरोपी मोहन अग्रवाल एवं एक अन्य के द्वारा पोस्ट मेन को देखते हुए बदसुलकी करते हुए बेइजत्ती करने लगा और उनको ट्रांसफर करा दूंगा कहकर धमकी देने लगा। पोस्ट मेन द्वारा बदसुलकी करने से मना की तो आरोपी मोहन अग्रवाल एवं एक अन्य के द्वारा डाक और मोबाईल को छीन लिया था। पोस्ट मेन के द्वारा मांगने पर वापस किया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा लोक सेवक को अपने कर्तव्य में कार्य करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर लोक सेवक के साथ बदसुलकी करना कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 821/24 धारा 22, 132, 121 (1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया जाकर अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में आरोपी मोहन कुमार अग्रवाल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। मिलने पर गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आर मो. तोफिक एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ये 5 स्कीमें हैं महिलाओं के लिए बेस्ट, मिल रहा 8.2% तक का गारंटीड रिटर्न!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!