इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि हमारी सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को आवास देने का कार्य कर रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि प्रदान कर रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास के हितग्राहियो का आवास की चाबी व नये स्वीकृति आदेश प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंद को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आवास घर हर परिवार का सपना होता है। घर जरूरतमंद परिवार का सपना होता है जो पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरा हो रहा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और गुलाब सिंह चंदेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, गगन जयपुरिया, लखन लाल साहू, कुसुम कमल किशोर साव, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित थे।