Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदको ने सुनाई अपनी समस्या, कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
 जनदर्शन में तहसील नवागढ़ के ग्राम भठली निवासी राजा बाबू द्वारा बकाया धान का बोनस की राशि दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पचेड़ा निवासी अमरीका बाई सूर्यवंशी द्वारा भूमि की फौती दर्ज कराने, ग्राम पंचायत पीथमपुर निवासी राम प्रसाद साहू द्वारा पारिश्रमिक राशि प्रदाय कराने, तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत नवापारा (ब) निवासी रूपदास द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत नाम सुधार कराने, तहसील पामगढ़ के राहौद निवासी पितर बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए।

See also  अकेलापन खालीपन नहीं, बल्कि ताकत है: जानिए क्यों भीड़ से दूर रहने वाले लोग होते हैं ज्यादा क्रिएटिव और संतुलित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!