Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप…

प्रसिद्ध वेब सीरीज-'पंचायत' की टीम को भाया छत्तीसगढ़,राजनांदगांव में अगला प्रोजेक्ट करेंगे शूट।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध ‘पंचायत’ सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ शूट करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

‘पंचायत’ टीम को भायी छत्तीसगढ़ की लोकेशंस

मुख्यमंत्री को वेब सीरीज की टीम ने बताया कि अभी तक उनके ‘पंचायत’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। मगर इस बार वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थीं उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जाकर खत्म हुई। पूरा छत्तीसगढ़ ही बहुत सुंदर है। यहां सिनेमेटिक ब्यूटी बिखरी हुई है। हमें उम्मीद है कि यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी ‘पंचायत’ की ही तरह सफल रहेगी।

See also  आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान एवं श्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित, मतदाता एप्प के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी...

छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को सरकार दे रही है बढ़ावा- मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वेब सीरीज की टीम से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे। नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। राज्य में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं। फ़िल्म सिटी के माध्यम से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा।

Advertisment

वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ में दिखेंगे स्थानीय कलाकार

See also  लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

मुख्यमंत्री को वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम ने बताया कि सीरीज में छत्तीसगढ़ के लोकल टैलेंट को भी कास्ट किया जा रहा है। यहां बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिनका उपयोग हम कर रहे हैं। इसलिए थियेटर से जुड़े कलाकारों सहित स्थानीय लोगों को सेलेक्ट किया गया है। लगभग एक महीने यहां शूट चलेगा।

इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य,द वायरल फीवर (टीवीएफ) के फाउंडर व ओनर अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा, एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!