Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद के छात्राओं ने देखा तारामंडल, विद्यार्थियों ने विस्तार से जाना अंतरिक्ष के बारे में…

जांजगीर-चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और छात्रों को खगोल विज्ञान की अद्भुत दुनिया से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को ओ 2 तारामंडल दिखाया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा, विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के साथ तारामंडल देखा। कलेक्टर ने कहा कि तारामंडल कार्यक्रम आयोजन छात्रों के लिए बेहद रोमांचक और ज्ञानवर्धक है।
      कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आकाश गंगा, ग्रहों, तारों और अंतरिक्ष में मौजूद अन्य खगोलीय पिंडों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें खगोल विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों और अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल में रामानुजन गणित उद्यान का किया निरीक्षण किया। व्याख्याता चेतन प्रसाद साहू ने बताया कि उद्यान के माध्यम से गणित के विभिन्न सिद्धांतों और संकल्पनाओं को सरल और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विकसित  किया गया है, जिससे विद्यार्थियों और गणित प्रेमियों में इस विषय के प्रति रुचि जागृत हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उद्यान में रखे गए विभिन्न गणितीय मॉडलों, गतिविधियों और प्रदर्शनों की विस्तार जानकारी ली। इसके अलावा स्कूल की प्रयोगशाला, विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए उनसे सिलेबस के बारे में जानकारी ली और जिले में चलाए जा रहे उत्कृष्ट जांजगीर अभियान के सम्बंध में जानकारी दी।

See also  जय भारत विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई दीपावली उत्सव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!