Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हम गलत हैं तो एफआईआर दर्ज कर नार्को टेस्ट कराएं : विधायकद्वय, कांग्रेसी विधायक ने भाजपा नेताओं में साधा जमकर  निशाना, प्रेसवार्ता में पीयूष जायसवाल एक संरक्षण देने की बात को किया खंडन…

जांजगीर-चांपा। पीयूष जायसवाल से मेरी मुलाकात मीडिया के कार्यक्रमों में हुई है। उस कार्यक्रम में भाजपा की सांसद के साथ साथ भाजपा के अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा भाजपा नेता कृष्णकांत चन्द्रा ने बगैर तथ्य के ब्यास कश्यप के खिलाफ बात की है जो उचित नहीं है। राज्य में उनकी सरकार है, केन्द्र में उनकी सरकार है। यदि मैं गलत हूं तो एफआईआर करा दे। मैं कौन हूं, कैसे हूं जनता सब जानती है। ब्यास कश्यप एक खुली किताब है। मैं हर चुनौती को स्वीकार करता हूं। उपरोक्त बातें जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधायक कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
पीयूष जायसवाल को संरक्षण देने संबंधी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा भाजपा के सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा के आरोपों का जवाब देने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि आरोप लगाने वाले कौन है, कृष्णकांत चन्द्रा जिसे बालेश्वर साहूु ने विधानसभा चुनाव में पराजित किया, नारायण चंदेल जिसे जनता ने नकार दिया और ब्यास कश्यप को स्वीकार किया। पीयूष जायसवाल से मेरी मुलाकात मीडिया के कार्यक्रमांे में हुई है। एक कार्यक्रम दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह था, उक्त कार्यक्रम में हम लोगों के साथ भाजपा नेता रवि पाण्डेय और अमर सुल्तानिया भी साथ थे। दूसरा कार्यक्रम नई दुनिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह था जिसमें हम लोगों के साथ साथ भाजपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी उपस्थित थी। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के फोटो के आधार पर आरोप लगाना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। पीयूष जायसवाल के फोटो तो नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ भी है। गृहमंत्री विजय शर्मा पीयूष का सम्मान कर रहे हैं। नारायण चंदेल विधानसभा चुनाव में अपनी हार की खीझ मिटा रहे हैं। यदि नारायण चंदेल प्रताड़ित नहीं करते तो मैं भाजपा छोड़ कांग्रेस में नही आता। मैं कांग्रेस पार्टी और जनता जनार्दन को धन्यवाद देता हूं। मैं बीजेपी में रहा हूं तो बीजेपी के नेता मेरी जीत पर बधाई देते हैं।
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पीयूष जायसवाल अन्य लोगों के साथ उन्हें बधाई देने के लिए आया था। तब उन्होंने बताया था कि वो भाजपा विचारधारा के हैं, श्रीराम जी को मानते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मैं आपका सहयोग नही किया हूं पर आप जीत गए हो इसलिए बधाई देने के लिए आया हूं। उसके बाद पीयूष जायसवाल से दूसरी बार मुलाकात दैनिक भास्कर की ओर से चांपा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुआ था जहां उसने बताया था कि वो प्रापर्टी डिलिंग का काम करता है। वहीं उन्होंने बताया कि नई दुनिया की ओर से दुबई में कार्यक्रम है, वीजा हो तो दुबई जा सकते हैं। दुबई में पीयूष के साथ साथ नई दुनिया के चालीस से भी ज्यादा लोग साथ थे। हम लोगों के विधायक बनने के बाद क्षेत्र को एक लाख का काम नहीं मिला है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए ये लोग हमारा नाम ले रहे हैं। हमारा नाम लेकर वों पीयूष से पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्हें धमकी भरा फोन कर रहे हैं। माननीय वनमंत्री के नाम से उसके आफिस से धमकी भरा फोन आया जिसे मैंने माननीय मंत्री जी के संज्ञान में लाया जिस पर कुछ दिनों तक मामला शांत रहा उसके बाद फिर आरोप लगने प्रारंभ हो गए। पीयूष जायसवाल ने मुझसे प्रापर्टी डिलिंग करने की बात बताई थी। वो शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, किसानों को ठगते हैं, महादेव एप में पैसा लगाते हैं ऐसी कोई भी जानकारी मुझे नहीं है। मैंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि पीयूष ने यदि किसी को ठगा हो तो वो सामने आए, पुलिस के लोगों से भी बात की उनके पास पीयूष का पूरा काॅल डिटेल है। सरकार उनकी है। हम सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, एन.एस.यू.आई. नगर अध्यक्ष जितेन्द्र दिनकर, पूर्व पार्षद अरमान खान, युवा नेता अभिषेक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रफीक खान, चितरंजन गढ़ेवाल शक्ति सिंह, बल्ला सिंह आदि उपस्थित रहे।

See also  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!