Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कर्तब्य के बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों की याद में पुलिस लाईन खोखरा भांठा में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया…

जांजगीर-चांपा। संपूर्ण भारत वर्ष में 21 अक्टूबर 2024 को कर्तव्य वेदी पर सर्वोत्तम बलिदान दिये वीर शहीद सपूतों के स्मरण में पुलिस स्मृति दिवस मनाते हुये उन्हें श्रद्धांजति अर्पित की जाती है।
कर्तव्य की बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानो की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 24 को पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया  जिसमें जिला पुलिस जांजगीर/सक्ति एवं 11 वी. वाहिनी छ.स.बल पुटपुरा जांजगीर के जवानो के प्लाटूनों द्वारा संयुक्त रूप से परेड में सम्मिलित होकर शहीदो के सम्मान में सलामी देकर शोक शस्त्र एवं पुष्प अर्पित कर उन वीर शहीदों को श्रंद्वाजली अर्पित किया गया जिन्होने 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने कर्तब्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर शहीद हो गए है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा संपूर्ण भारत में 01 वर्ष में शहीद हुए कुल 216 पुलिस अधि/कर्म के नाम को पढ़कर सुनाया गया, पाल वियर्स द्वारा शहीदों की सूची शहीद स्मारक में रखने पश्चात् परेड द्वारा शहीदो को सलामी एवं शोक शस्त्र की कार्यवाही किया गया।
 ज्ञात होगा कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत एवं चीन की सीमा पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुये सीआरपीएफ के 10 अधिकारी एवं जवानों द्वारा अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया गया जिसके स्मरण में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुलिस स्मृति दिवस परेड समाप्ति पश्चात् पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा जिला जांजगीर -चाम्पा एवं जिला सक्ति के शहीद प्रआर. रामशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम सिवनी नैला, आरक्षक रामकुमार कश्यप निवासी महंत थाना नवागढ़, प्रआर. ललित खरसन निवासी जांजगीर, उपनिरी. लोकेश टंडन निवासी रविदास चौक जांजगीर, आरक्षक समय लाल कश्यप ग्राम पुछेली थाना बम्हनीडीह, उपनिरी. रूद्रप्रताप सिंह निवासी सोनसरी थाना मुलमुला, उपनिरी. दीपक भारद्वाज निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा, आर. अजीत सिंह निवासी कंवरझार डभरा, आर. मनोहर लाल चन्द्रा निवासी फरसवानी डभरा, आर. मनोज कुमार बरेठ निवासी कुम्हारीकला थाना बाराद्वार, आर. कमलेश कुमार साहू निवासी हसौद है जिसमें से उपस्थिति परिजनो को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं उनकी समस्याओं के संबंध में समक्ष में चर्चा किया गया। स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी द्वारा किया गया।
 पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले, गुलाब सिंह चंदेल जिला अध्यक्ष भाजपा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक सक्ति रमा पटेल, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय पैकरा एवं जिले के थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

See also  इस सरकारी स्कीम में है पैसा डबल होने की गारंटी, मात्र 115 महीनों में मिल जाएगा फायदा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!