Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सड़कों को मवेशी मुक्त कैसे बनाएं, छात्रों के आइडिया के लिए प्रशासन ने लांच किया मवेशी मुक्त सड़क चैलेंज हैकथॉन, बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल-कालेज के छात्र ले सकेंगे भाग, कलेक्टर ने छात्रों के बीच किया कॉम्पिटशन को किया लांच, विजेता को मिलेगा प्राइज, टॉप फाइव को भी सम्मान, सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने जिला प्रशासन की अभिनव पहल…

बिलासपुर। सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसी दिशा में एक और अभिनव पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूली और कालेज के छात्र-छात्राओं से मवेशी मुक्त सड़क बनाने के लिए आइडिया मंगाया गया है। इसके लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। जिसके जरिए छात्र-छात्राओं से आधुनिक और हाईटेक तरीके से निष्पादित होने वाले प्लान मंगाए गए है,जिसमें सड़कों में मवेशियों की पहचान और प्रबंधन, मवेशियों को सड़कों से दूर रखने के लिए आश्रय स्थल या बाड़े,मवेशियों की ट्रैकिंग और स्थानीय समुदाय को मवेशियों को गोद लेने,उन्हें बचाने और देखभाल करने जैसे कार्यक्रम में शामिल करने जैसे बिंदु शामिल है। इस प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ सुझाव या योजना तैयार करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा,वहीं श्रेष्ठ पांच सुझावों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस चौलेंज काम्पिटशन को कलेक्टर अवनीश शरण,एसपी रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं के बीच लांच किया, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य और सार्थकता के विषय में विस्तार से समझाया और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया

See also  एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को CM साय का बड़ा सम्मान, 51 लाख रुपये देने की घोषणा

पिछले कई महीनों से सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है,जिसके तहत प्रशासन के सभी अमलों को फील्ड पर उतार दिया गया है। दिन और रात को विशेष अभियान चलाए जा रहे है। इस कड़ी में छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज हैकथॉन लांच किया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा इस प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा है। छात्रों से मिले सुझाव और माडल का परीक्षण करके विजेता और टाप फाइव को सम्मानित किया जाएगा।
माडल को लागू किया जाएगा-
इस चौलेंज के जरिए प्राप्त सुझाव और माडल को मवेशियों को सुरक्षित रखने और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में इनोवेटिव सोच और नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को लगातार प्लेटफार्म मिल रहा है,जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छात्राओं के इनोवेशन और प्रयास को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन छात्रों को मवेशी मुक्त सड़क अभियान में जोड़ने जा रहा है।
https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर कर सकते है रजिस्ट्रेशन, 24 अक्टूबर है अंतिम तिथि-
https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर क्लिक करके इस चौलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है, इसमें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2024 तक है।

See also  आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्निपरीक्षा! हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी संभव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!