Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांच कमेटी के समक्ष नहीं पहुंचे कंपनी के अफसर, होता रहा इंतजार, अकलतरा क्षेत्र में पाड़प लाइन बिछाने का मामला…

अकलतरा। गैस पाइपलाइन बिछाने में नियमों की अनदेखी की शिकायत पर गठित जांचसमिति के समक्ष गेल इंडिया के अधिकारी नहीं पहुंचे। इसे लेकर विधायक सहित ग्रामीण करीब ढाई घंटे तक उनका इंतजार करते रहे।
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में गेल इंडिया द्वारा बिछाए जा रहे गैस पाइपलाइन में बरती गई अनियमितता के शिकायत की गई थी। जिस पर गुरूवार 17 अक्टूबर को गठित जांच दल के समक्ष गेल इंडिया के अधिकारियों द्वारा मनमानी एवं शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए नहीं पहंचने पर किसानों ने गेल इंडिया के विरुद्ध नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। गेल इंडिया के अधिकारियों के द्वारा नियमों को ताक में रखकर किसानों के खेत से गैस पाइपलाइन बिछाई जाने पर विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह एवं किसानों के द्वारा गेल इंडिया के विरुद्ध कलेक्टर,
एसडीएम,तहसीलदार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिस पर खेतों की जांच के लिए विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्र के किसान एवं गेल इंडिया के अधिकारियों को सुचित कर जांच प्रक्रिया में उपस्थित होने की बात कही गई थी। राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित स्थल पर पोंड़ीदलहा में विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रभावित क्षेत्र गांव के किसान एवं राजस्व विभाग से तहसीलदार बाबूलाल जायसवाल, आरआई जितेंद्र सिंह,वी दिनेश सिदार सहित अन्य कर्मचारी जांच के लिए निर्धारित स्थल पोड़ीदल्हा पहुंचे थे। गेल इंडिया के अधिकारी तय समय के 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे, जबकि मामले को लेकर विधायक ने विस में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाया है। इधर अकलतरा तहसीलदार कृष्णकुमार जायसवाल का का कहना है कि गेलइंडिया द्वारा बिछाए जा रहे गैस पाइपलाइन के विरूद्ध किसानो की शिकायत पर पोंडी दलहा में जांच किया जाना था लेकिन गेल इंडिया के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जांच नहीं हो सकी। पुनः तिथि का निर्धारिण कर मामले की जांच की जाएगी।

See also  Bank Holiday in December: 5, 10 या 15 नहीं पूरे 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!