Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बाजार पारा खोखरा में विराजी माँ दुर्गा,   माँ जगदम्बा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि का किया जा रहा है आयोजन…

जांजगीर-खोखरा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बाजार पारा खोखरा मे माँ दुर्गा की विधि विधान से कलश स्थापना,पूजा अर्चना करते हुए विराजमान किया गया। सुबह से ही माँ के आगमन की तैयारियों को लेकर मोहल्लेवासी उत्साहित दिखे। माँ दुर्गा पंडाल के आगे  गोबर से लिपकर रंगोली बनाकर स्वागत किया गया। समिति के आचार्य पंडित दुर्गेश महराज जी के द्वारा पहले दिन शैलपुत्री की पूजा अर्चना कराते हुए कीर्तन भजन के साथ आरती कराई गयी। महराज जी ने बताया की नवरात्र के पूरे नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। मां दुर्गा अपने भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं और मन की मुरादें पूरी करती हैं। समिति द्वारा बाजार पारा खोखरा मे माँ दुर्गा कों 25 वा वर्ष भी बड़े धूम धाम से विराजमान किया जा रहा जो। शेर पर सवार होकर माता के जयकारों से पूरा मोहल्ला गुंजायमान हो गयी। माँ जगदम्बा सेवा समिति के सदस्यो ने बताया की प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। शाम कों माँ के आरती के उपरांत भजन, जसगीत के कार्यक्रम किये जायेंगे। इस कार्यक्रम कों सफल बनाने के लिए समिति सदस्य भीम राठौर, गणेश बरेठ, भवानी राठौर, राजू राठौर, राजेश राठौर, रामशंकर, लक्ष्मीनारायण राठौर, संदीप राठौर (बिट्टू ) पिंटू राठौर, तीरथराम राठौर उपस्थित थे।।

See also  मजदूर की बेटी सबीना ने तीन पदक जीते

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!