Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण् कर ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थीया 23 सितंबर 2024 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक बालिका दिनाक 22/09/24 को रात्रि घर से बिना बताए कही चली गई है जिसकी आस पास पता तलास किए पता नही चला की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 405/ 24 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चाम्पा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में अपहृता बालिका को आरोपी विकास केवट निवासी रोगदा अकलतरा के पास से एवम घटना में उपयोग स्कूटी एक्टिवा CG 11 AV 6813 को बरामद किया जाकर अपृहता की महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जो अपने कथन में आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताए जाने से प्रकरण में धारा 96,64(2)(ड) BNS एवम 4, 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।
 प्रकरण के आरोपी विकास केवट पिता रामदुलारी केवट उम्र 23 निवासी रोगदा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित एवं जुर्म करना स्वीकार किए जाने से  विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
  उपरोक्त कार्यवाही में निरी. डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा, उनि सिलमानी टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल, आर. डिकेस्वर साहू, नितिन दिवेदी, छोटे लाल अज्जगले, आकाश कालोसिया, का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Kalava Vastu Upay: घर में इन जगहों पर बांध दे कलावा, दूर हो जाएंगी जीवन की सारी मुश्किलें!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!