Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मड़वा विद्युत संयंत्र की संरक्षा वेबसाइट लोकार्पित…

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा में संरक्षा विभाग द्वारा विद्युत संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रमिकों के लिए एक संरक्षा वेबसाइट का निर्माण किया गया है। कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने कांफ्रेंस हाॅल में आयोजित बैठक के दौरान क्यूआर कोड को लोकार्पित किया। यह वेबसाइट संरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने के लिए बनाया गया। इस वेबसाइट के क्रोम एक्सटेंशन की मदद से कोई भी कर्मचारी मोबाइल पर हर जरूरी विभाग से दिए गए नंबर के जरिए संपर्क कर सकता है। संरक्षा विभाग के कार्यपालन अभियंता नरेंद्र कुमार देवांगन ने इस वेबसाइट को डेवलप किया है। वेबसाइट  https://linktr.ee/Safety.ABVTPS पर आवश्यक सहायता एवं सुरक्षित विधि से काम कैसे करना है, इस विषय की जानकारी ले सकते हैं। इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। जांजगीर-चांपा जिला के सहायक संचालक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) राहुल पटेल द्वारा 12 सितंबर 2024 को हुई जिला स्तरीय बैठक में भी इस सुविधा की सराहना की गई है।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में निगम कमिश्नर की धुआंधार कार्रवाई: अवैध कब्जे ध्वस्त, बड़पारा और गंधरी पुल क्षेत्र में कार्रवाई, गांधीगंज में व्यवस्था और स्वच्छता पर जोर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!