Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदाबाजार में 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा, गांव गांव में होगा विशेष शिविरों का आयोजन, छूटे हुए हितग्राहियों पर रहेगा विशेष ध्यान, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने एवं वितरण सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

रायपुर। प्रदेश में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। इस सम्बंध में लगातर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाए रहे हैं। पूर्व में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर घर-घर जा कर कार्ड बनाये जाने का अभियान क्रियान्वित किया गया था। उसी दौरान छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे भी किया गया। अब एक बार पुनः जिले में 30 सितंबर तक छूटे हुए परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु आयुष्मान पखवाड़ा शुरू किया गया है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छूटे हुए परिवारों का शत- प्रतिशत आयुष्मान कार्ड न केवल बनाएं जाए बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बने हुए कार्ड संबंधित हितग्राहियों को समय पर प्राप्त हों।

See also  IPL 2026 Auction से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, कमाए थे 92 करोड़ रुपये

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया की इस हेतु मितानिन,एम टी ,स्वास्थ्य कर्मी जुटे हुए हैं तथा घर-घर जा कर कार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्य मे पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। योजना के लाभ और उसकी आवश्यकता का भी प्रचार-प्रसार मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर रहे हैं। इसके लिए गांव गांव में दीवार लेखन एवं मुनादी भी कराया जा रहा है। यह कार्ड जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पतालों में भी बन रहे हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत परिवार की पात्रता अनुसार अंत्योदय कार्ड और प्राथमिकता राशन कार्ड धारी परिवार को पाँच लाख तक रुपए तक के इलाज की सालाना सुविधा इन कार्डाे से मिलेगी,जबकि शेष राशन कार्ड धारी सामान्य राशन कार्ड परिवारों को सालाना 50 हज़ार रुपये तक का निरूशुल्क इलाज पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालों में मिलेगा। ऐसे ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत गंभीर बीमारियों हेतु अधिकतम 25 लाख तक की सहायता मरीज को दी जाती है।

See also  अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र में आपके बीच आकर परिवार सा महसूस कर रहा हूँ: मुख्यमंत्री साय

अब मोबाइल के माध्यम से भी कार्ड बना सकते हैं
भारत सरकार ने स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से घर पर ही कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इसके लिए सर्वप्रथम प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें। आयुष्मान लॉगिन पर जाएं। विकल्प चुनें मोबाईल नंबर दर्ज कर ओटीपी डालकर लॉगिन करे। इसके बाद दूसरा विकल्प आएगा जिस पर स्टेट राशन कार्ड फैमिली आईडी जिला राशन नंबर दर्ज करें।

Advertisment

यदि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल उपलब्ध है तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें। यदि आधार लिंक मोबाइल उपलब्ध न हो तो फेस ओथ विकल्प का चयन करें। यदि फिंगरप्रिंट डिवाइस उपलब्ध हो तो फिंगरप्रिंट का चयन करें और प्रक्रिया पूर्ण करें। इसके बाद कैप्चर फोटो का विकल्प पर जाकर अपना क्लोजअप फोटो कैप्चर करें पश्चात मोबाइल नंबर व एड्रेस की जानकारी भरकर सबमिट बटन दबाए। अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें। अप्रूवल होने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र या टोल फ्री नं.104 या 14555 में संपर्क करें।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का होने जा रहा आगाज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!