Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

युवोदय संग जांजगीर-चांपा में “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान का सफल आयोजन…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला प्रशासन जांजगीर-चाम्पा और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान के तहत सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में युवोदय हसदेव के हीरो कार्यक्रम के स्वयंसेवकों ने भीमा तालाब और विष्णु मंदिर के आस-पास सफाई की, अभियान में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी और जिला पंचायत सी.ई.ओ. गोकुल रावटे एवं सभी स्वयं सेवकों के साथ सफाई अभियान में विशेष सहभागी बने। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना करना है। इस प्रकार के अभियानों से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि लोगों में एकता और सहयोग की भावना भी बढ़ती है। स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए, जिला पंचायत सी.ई.ओ.गोकुल रावटे ने कहा, “स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे समाज और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के अभियानों से हम सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि, इस अभियान ने जांजगीर-चाम्पा जिले में स्वच्छता के प्रति एक नई जागरूकता और उत्साह का संचार किया है। उम्मीद है कि इस प्रकार की पहल, भविष्य में भी जारी रहेंगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी। कार्यक्रम के दौरान, सभी प्रतिभागियों ने अपने घर, आस-पड़ोस, गाँव, जिले और देश को सदैव स्वच्छ रखने और जांजगीर-चाम्पा जिले को पूर्ण रूप से गंदगी मुक्त करने की सामूहिक शपथ भी ली और गाँधी जी के स्वच्छता संदेश को याद किया। इस अभियान में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सी.ई.ओ. गोकुल रावटे, यूनिसेफ जिला समन्वयक विनोद साहू, ईडीएम. एवं युवोदय नोडल सुनील साहू एन.सी.सी. अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी, युवोदय विकास खंड समन्वयक समन्वयक नरेन्द्र कश्यप, तरुण साहू, मुमताज बेगम, हसदेव के हिरो कार्यक्रम के स्वयं सेवकों में प्रदीप राठौर,रिया यादव, विकास पांडे, आदर्श राठौर, सुरजा सहित अन्य स्वयं सेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

See also  Raigarh News: शराब पीकर घर पहुंचा बेटा, पिता ने लगाई डांट, तो पी गया जहर, हुई मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!