छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नगरदा महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस…

जांजगीर-चांपा। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा में दिनांक 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के पी कुर्रे ने अपने उद्बोधन में हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप में संविधान में 14 सितंबर 1949 को शामिल किया गया है और हिंदी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। डॉ अमित तिवारी ने अपने उद्बोधन में बताए हिंदी हमारी मातृभाषा है जिसको हम बचपन से सीखते है और अपने दैनिक दिनचर्या में उपयोग किया करते है और सभी अलग अलग क्षेत्र के लोगो आपस मे जोड़ता है। डॉ अरविंद जगदेव(सहायक प्राध्यापक हिंदी) ने अपने उद्बोधन में हिंदी कविता के माध्यम से और साहित्य समाज के दर्पण के रूप में हिंदी भाषा के महत्व के साथ साथ विश्व पटल में हिंदी के उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताये। हिंदी भाषा के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किये। प्रो आशीष दुबे ने अपने गीत के माध्यम से और कविता के द्वारा हिंदी दिवस हिंदी हमारी मातृभाषा है। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो मुन्ना सिदार ने कार्यक्रम का संचालन के दौरान हिंदी के महत्वता के बारे में बतायाभारत विविधताओं से भरा देश है। यहां अलग अलग धर्म व जाति के लोग रहते हैं। अलग अलग भाषाएं, बोलियां बोलने वाले, अलग अलग वेश-भूषा, खानपान व संस्कृति के लोग रहते हैं। ये हिंदी भाषा ही है जो देश के सभी लोगों एकता के सूत्र में पिरोती है। देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। हिंदी भावों की अभिव्यक्ति का सबसे सरल जरिया भी है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और एकता व अस्मिता का प्रतीक है। हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाती है और हमें विश्व में एक अलग पहचान दिलाती है। महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याताओं में डॉ जीवन कुर्रे,कु.कुशमिला कुजूर, संत राम पटेल,सुनीता कसेर सभीयों ने हिंदी दिवस पर अपना मत अभिव्यक्त किये। विद्यार्थियों में गंगाप्रसाद से गीत प्रस्तुत किया, नितेश ने कविता के माध्यम से हिंदी के महत्व के बारे में बताया,मुकेश ने बोट ही सुंदर भाषण दिया मनोज राठौर,गिरीश तम्बोली,दूजे राम,आनंद कंवर,जयप्रकाश उपस्थित थे। स्वयंसेवको में राधेश्याम, नागेश्वर, नितेश,अनुराग, वर्षा, सोनम,मुस्कान, चांदनी, अरिशा, ज्योति,नेहा,निकिता, सूर्यप्रकाश, कोमल,मनीषा,तरुण,रजनी,नवीन,दे वचरण, जितेंद्र, गंगा प्रसाद ,सहित महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्रायें कार्यक्रम में उपस्थित हुए।



