Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पॉवर कंपनी में एई की विभागीय भर्ती परीक्षा 15 को, पॉवर कंपनी में 41 एई की होगी विभागीय भर्ती…

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (सहायक अभियंता-प्रशिक्षु) के 41 पदों पर सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को होगी। अभ्यर्थी अपना बुलावा पत्र छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड की अधिकारिक विभागीय वेबसाइट ऊर्जानेट (न्तरंपदमज) से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक दिशा कालेज ऑफ हायर सेकंडरी स्टर्डीज दिशा पार्क बिल्डिंग नंबर 03 भूततल रामनगर कोटा रायपुर में आयोजित होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यालय मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) से निर्देश जारी कर दिया गया है।
मुख्य अभियंता ए.के. अंबस्ट ने बताया कि पारेषण एवं वितरण कंपनी के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता के नियमित पद पर कार्यरत कार्मिकों की सहायक अभियंता – प्रशिक्षु (पारेषण में 08 एवं वितरण में 33) के कुल 41 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा ली जा रही है। जिसमें 120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 अंक के सौ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें 80 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे तथा 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा के लिए 73 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए तय मापदंड, अर्हता एवं योग्यता पूरी कर रहे हैं, एवं 47 अन्य अभ्यर्थी शैक्षणिक अर्हता तो पूरी कर रहे हैं, किन्तु पांच साल का अनुभव नहीं है, इसलिए उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा था, परन्तु हाईकोर्ट बिलासपुर ने इन अभ्यर्थियों की दायर याचिका में उन्हें अंतरिम राहत दी है और उन्हें विभागीय परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है, परन्तु उनके परीक्षा परिणाम एवं चयन तब तक नहीं करने के निर्देश दिये हैं, जब तक माननीय न्यायालय द्वारा अंतिम आदेश पारित न किया जाए। इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय द्वारा उन सभी याचिकाओं की अंतिम सुनवाई सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में करने हेतु निर्देशित किया गया

See also  Creta और Seltos के लिए सिरदर्द बनी ये SUV, बिक्री में सीधे 70% का उछाल, इतने लोगों ने खरीदी कार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!