Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने बाराद्वार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…

सक्ती। बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान बाराद्वार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा स्कूल के कक्षाओं में चल रहे पढ़ाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अध्ययनरत छात्राओं से पढ़ाए जाने वाले विषय, पढ़ाई की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई तथा उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं को बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त द्वारा लैब रूम और प्रैक्टिकल कक्ष में रखे गए उपकरणों का नाम भी उसके सामने लिखे जाने के निर्देश दिए गए ताकि बच्चों को उपकरणों के बारे में व्यवस्थित रूप से जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री कावरे द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं से प्रश्न भी पूछा गया जिस पर बच्चों द्वारा सही जवाब दिए जाने पर उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इसके साथ ही संभागायुक्त ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान एसडीएम सक्ती अरूण सोम, जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, प्राचार्य दाताराम कातले सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

See also  CG News: सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो युवकों की हुई मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!