Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रेमी युवकों के साथ पकड़े जाने पर दो युवतियों ने खाया जहर, एक नाबालिग की मौत, दूसरी युवती का इलाज जारी, मोहल्लेवालों ने युवकों की पिटाई की…

जांजगीर-चांपा। कोतवाली थाना इलाक़े के खोखरा गाँव में मंगलवार को दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को मिलने के लिये घर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लड़कों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। इस बीच परिजनों के आने से नाबालिग लड़की और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

ज़िला अस्पताल में नाबालिग लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी युवती अस्पताल के ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।

बताया जा रहा है कि लोकलाज के भय से लड़कियों ने आत्मघाती कदम उठाया। जाँजगीर पुलिस युवकों के बारे में जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक अभी जाँच की जा रही है।

See also  राजधानी रायपुर में MCX में सट्टेबाजी का बढ़ रहा काला कारोबार:सराफा व बुलियन की आढ़ में अरबों रुपए खाक कर वसूली कर रहे सक्रिय मास्टरमाइंड,पुलिस की पकड़ से कोसों दूर,देखें पूरी रिपोर्ट...

लड़कियों के पिता ने बताया कि वे दोनों पति पत्नी रोज़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। काम करने के लिए दोनों जब घर से बाहर जाते थे तब दोनों कथित प्रेमी युवक उनके घर में आते थे।

मोहल्लेवालों में उन पर नज़र रखी थी। जब दोनों युवक इन युवतियों से मिलने पहुँचे तब दोनों को मोहल्ले के युवकों ने पकड़ा और परिजनों के आने का इंतज़ार किया। जिसके बाद लोकलाज के भय से युवतियों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

Advertisment

आनन फ़ानन में दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले में भर्ती कराया गया। जहां नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी युवती गंभीर हालत में ज़िंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है।

See also  प्रबुद्ध जन सम्मेलन में विधायक अनुज और खनिज निगम अध्यक्ष सौरभ हुए शामिल

दोनों लड़कियों के पिता ने कथित प्रेमी युवकों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जाँच शुरू कर दी है। इस बीच दोनों युवक कहाँ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने रात्रि में घर को सिल कर दिए हैँ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!