Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदाबाजार की घटना से छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की नाकामी हुई उजागर- डॉ. शिव डहरिया, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जांजगीर में कांग्रेसजनों ने किया वृहद धरना-प्रदर्शन…

जांजगीर-चांपा। राज्य की भाजपा सरकार बलौदा बाजार प्रकरण में राजनीतिक द्वेश्व व दुर्भावना वश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित विधायक देवेंद्र यादव सहित युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने के विरोध में 24 अगस्त को आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी डॉ शिव कुमार डहरिया, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलौदा बाजार की घटना से छत्तीसगढ़ के भाजपा के साय सरकार की  नाकामी उजागर हुई है। प्रभारी डॉ शिव कुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि बलौदा बाजार की घटना प्रदेश की भाजपा सरकार अपने नाकामियों को छिपाने के लिए स्वयं ही अपने कार्यकर्ताओं से करवाई है जो अच्छम्य अपराध है और विपक्ष के कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है यह कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार आठ माह में ही अलोकतांत्रिक हो गई है पत्रकारों को गलत तरीके से फसाने के लिए उनकी गाड़ी में गांजा रखा जाता है विपक्ष के विधायक को झूठे मुकदमों में फंसा कर गिरफ्तार किया जाता है बलौदा बाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेल में डाला गया कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस आत ताई चरित्र से डरने वाली नहीं है इस प्रकार की कृत्यों से हमारा कार्यकर्ता और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाएगी।
       अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बलोदा बाजार के आंदोलन में भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच हो धरना प्रदर्शन के लिए कलेक्टर से परमिशन दिलाने वाले कौन था, रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन व्यवस्था, मंच, पंडाल, माइक के लिए रुपए की व्यवस्था किसने किया इतनी बड़ी घटना के बाद भाजपा के नेताओं के भड़काऊ भाषण देने वाले की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। नागपुर से 250 से अधिक लोग आए थे वो कौन थे इस ओर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
जांजगीर-चांपा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप संबोधन में कहा कि कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव बलौदा बाजार में ना भाषण दिए और ना ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुए हुए भीड़ में 5 मिनट रुक कर वापस आ गए थे कहीं भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी सबूत नहीं है और ना ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है भाजपा सरकार और पुलिस  बताएं किन भाजपा नेताओं को नोटिस दिए, पूछताछ की गई उक्त घटना से हम सबको पीड़ा है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार दुर्भावना से निर्दोष लोगों पर कार्यवाही ना करें।
पामगढ़ विधानसभा के विधायक शेष राज हरबंस ने धरना प्रदर्शन में संबोधन करते हुए अपनी बात कही की बलौदा बाजार की पूरी घटना के लिए भाजपा सरकार दोषी है। लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में भाजपा, आरएसएस के असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदा बाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है यदि समय रहते जैत खाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे घटना नहीं होती।
जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलौदा बाजार की आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही है समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में मान लेते तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचाया जा सकता था जिस पर भाजपा सरकार नाकाम रही।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंजू सिंह प्रदेश कांग्रेस सचिव संदीप अग्रवाल, टिंकू मेमन, गिरधारी यादव, हर प्रसाद साहू, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, जय थवाईत, राम कुमार पटेल, उत्तम पाटले, राजेश अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, सेवादल जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष महारथी बघेल, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेश राठोर, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, सुनील साधवानी, संदीप यादव आकाश तिवारी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्ध की ने एवं आभार प्रदर्शन विवेक सिसोदिया ने किया कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तेल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किए
प्रमुख रूप से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर परस शर्मा, श्रवण सिंह, तिलक राम सूर्यवंशी शत्रुघ्न दास ,महंत, चिंता राम राठौर, कन्हैया राठौर, भुवनेश्वर केसरवानी, ललिता पाटले, विष्णु विश्वकर्मा, राधे थवाईत, आभाष बोस,घासीराम चौहान, प्रमोद पांडे, हरदेव देवांगन, उपकार सिंह ढिल्लो,राजेंद्र यादव, राजेंद्र गुप्ता, सौरभ सिंह, अजय दिव्य, शशि जगत, कल्याणी यादव, दुलौरिन चौरसिया, हेमलता राठौर रामबिलास राठौर, मनोरमा पाटकर, गोविंद कश्यप, चिंता राम कश्यप, सदन यादव, पंच राम यादव, पवन कश्यप, विजय तिवारी, अजित बंजारे,अविनाश साहू, कृष्णा प्रजापति , दिनेश महंत, भोलू मितेश यादव, मुस्कान परवीन, अजित सिंह राणा, किशन सोनी, अरमान खान,गगन गुरुद्वान, पंकज शुक्ला, अंकित सिसोदिया, सुखराम गढ़वाल, गौरव सिंह, अनिल राठौर,गोपाल गुलशन सोनी,हर्षवर्धन सिंह ,राज सिंह, मोती पटेल, अशोक यादव, बसंत पवार, दिलदार खान, संतोष साहू, रवि पांडे, कविता तुरकाने, अब्बास खान, अशोक सोनवानी, शक्ति गढ़वाल, कमलेश ताम्रकार आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।

See also  गोरेपन के लिए ब्लीच से बचें, 5 आसान तरीके से पाएं कुदरती निखार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!