Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदाबाजार आगजनी व तोडफोड वारदात खुर्शीपार भिलाई से देर रात्रि 05 आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है।

See also  निगरानी दलों ने 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त कीं...

इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करने वाले, पत्थरबाजी करने एवं तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है, जिसके तहत पुलिस द्वारा दिनांक 23.08.2024 को प्रकरण में शामिल 05 आरोपियों को पकडा गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। *प्रकरण में आज दिनांक 24.08.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों के नाम:-
1. दिनेश बांधे उम्र 20 साल निवासी मिलावट पारा, दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
2. योगेश नवरंगे उम्र 22 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
3. लक्ष्मण सोनवानी उम्र 18 साल निवासी दुर्गा मंदिर वार्ड मिलावट पारा, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
4. हेमंत खूंटे उम्र 21 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड , खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
5. विरेंद्र गायकवाड उम्र 22 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, भिलाई जिला दुर्ग

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!