Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा लूट की घटना करने वाले 03 आरोपियों को 12 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार…

भाटापारा। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा लूट की घटना करने वाले 03 आरोपियों को रिपोर्ट 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा ग्राम बोडतरा में चाकू दिखाकर, डराते हुए प्रार्थी का मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे।

आरोपियों से लूट का मोबाइल सहित 04 मोबाइल, धारदार चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त किया गया।प्रार्थी विजय कुमार निवासी ग्राम बोडतरा द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण में लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22 अगस्त 2024 को शाम के समय बायपास रोड किनारे अपने खेत को देख कर वापस आ रहा था कि इसी बीच शाम 07.30 बजे लगभग गांव के जिओ टावर के पास मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्ति मेरे पास आए और मुझे चाकू दिखाकर डरा धमका कर बलपूर्वक मेरा मोबाइल कीमती ₹10,000 को लूट कर फरार हो गए। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 426/2024 धारा 309(4),112(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  Raipur Airport Case: रायपुर एयरपोर्ट पर किसान का दावा: ‘मेरी जमीन पर बनी है टर्मिनल बिल्डिंग’; सुप्रीम कोर्ट से मांगा ₹3,500 करोड़ का मुआवजा

प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण में शामिल तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। साथ ही आरोपियों से लूट का मोबाइल सहित 04 मोबाइल, धारदार चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर, उनके द्वारा प्रार्थी को चाकू दिखाकर डरा-धमका कर प्रार्थी का मोबाइल लूटना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आज दिनांक 23.08.2024 को प्रकरण में शामिल तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया की।

आरोपियों के नाम
1. सूरज उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 हथबंध थाना हथबंद
2. टिकेश्वर उर्फ विक्की उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा
3. जितेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!