छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम तुलसी के स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने अपील किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में घायलो को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मदद करने हेतु अपिल किया गया। नवीन कानून के संबंध में भी लोगो को विस्तृत जानकारी दी गई।
वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त 2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसी में कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।
जिले के थाना क्षेत्र के सभी गांव में बीट सिस्टम बनाया गया है और गांव में दीवाल में पेंट से बिट अधिकारी एवम कर्मचारी तथा थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यदि गांव में किसी व्यक्ति के द्वारा जुआ, सट्टा खिलाता है तो तथा अवैध शराब बिक्री करता हो या अन्य कोई असामाजिक बिक्तियो के द्वारा गलत काम करता है जिसकी सूचना देने हेतु अपील की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, निरी. सत्यकला रामटेके, उपनिरी. लालन पटेल यातायात, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल का सराहनीय योगदान रहा।



