Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपर कलेक्टर ने ली रेलवे अधिकारीयों और रेल संघर्ष समिति की बैठक…

अपर कलेक्टर ने ली रेलवे अधिकारीयों और रेल संघर्ष समिति की बैठक

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने जिला कलेक्टोरेेट सभाकक्ष में रेलवे संघर्ष समिति अकलतरा के विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के मद्देनजर रेलवे अधिकारियों और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर वैद्य द्वारा रेलवे संघर्ष समिति के विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान रेलवे संघर्ष समिति के विभिन्न मांगों और शीघ्र रेल स्टापेज प्रारंभ करने के मांग को लेकर सहमति बनीं। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय के अमृत भारत योजना अंतर्गत विभिन्न मांगों पर सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। जिसके तहत अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा तीनों स्टेशनों को सर्व सुविधा युक्त बनाए जाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा एवम् अन्य मांगों पर रेल मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा। बैठक में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सदस्य मंजू सिंह, अकलतरा एसडीएम ममता यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन, सहायक मंडल अभियंता सेंट्रल राकेश प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक चांपा विजय कोरी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बिलासपुर रजनीश सैमुअल, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता आर पी राणा, लक्ष्मण मुकीम सहित रेल संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित थे।

See also  जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल:  लैलूंगा में आयोजित होने वाले गेंदा महोत्सव कार्यक्रम के लिए जिले के सबरिया समाज के टीम रवाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!