Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में पूर्व 78वाँ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 14 अगस्त 2024 को पूर्व 78वाँ स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के विद्याार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती एवं भारत माता के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं फूल अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का परिचय संस्था की शिक्षिका नीलम सिंह द्वारा दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में संस्था के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए, संस्था प्रांगण को भावविभोर कर दिया गया। इसी श्रेणी में कक्षा-नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘नन्हा-मुन्हा राही हुँ‘‘ देश भक्ति गीत पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। एल.के.जी के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति रिमिक्स गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा-6वीं ब के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘मेरा मुल्क मेरा देश‘‘ विषय पर गीत प्रस्तुत किया गया। यू.के.जी के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। संस्था प्रांगण में उपस्थित अभिभावगण बच्चों की प्रस्तुति से रोमांचित नज़र आए। कार्यक्रम की कडी आगे बढ़ाते हुए, कक्षा-1ली के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था के कोर ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा-2री के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘आजादी के तिहार‘‘ विषय पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा-6वीं ब एवं कक्षा-3री के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘भारत की बेटी‘‘ एवं ‘‘चक दे इण्डिया‘‘ विषय पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा-11वी की विद्यार्थी महिमा साहू द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कविता प्रस्तुत किया गया। कक्षा-4थी एवं 6वीं अ के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘इण्डिया वाले‘‘, ‘‘देश रंगीला‘‘ एवं जय-जयकारा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा-3री अ के विद्यार्थी आर्यव देवांगन द्वारा इंस्टूमेंटल गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा-5वीं के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्था प्रांगण में आये सम्मानीय अभिभावगण रहें। सम्पूर्ण कार्यक्रम में समस्त अभिभावकगण एवं विद्यार्थीगण मोरंजक कार्यक्रम का उत्सावर्धन करते हुए नज़र आये। कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए अभिभावगण तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा देश भक्ति गीत गाया गया। संस्था की प्राचार्या सोनाली सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर सबको बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। संस्था की शिक्षिका हन्ना देवी द्वारा संस्था में उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यार्थी त्रिशिका बजाज एवं सौम्या तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ एवं ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

See also  Illegal Cannabis Cultivation : वीडियो आया सामने: देखिए कैसे झाड़ियों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने उखाड़े पौधे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!