Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीड़िता द्वारा 13 अगस्त 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अलेक्जेंडर सूर्यवंशी निवासी तिलई द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 661/ 2024 धारा 376 (2) (N), 506 भादवि एवम 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अलेक्जेंडर सूर्यवंशी निवासी तिलाई की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी का पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया। जिसको घटना के संबंध में, पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया...

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!