Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रयास से विश्व हाथी दिवस का आयोजन रायपुर में 12 अगस्त को, केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन भूपेन्द्र यादव होंगे मुख्य आतिथि…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अथक प्रयासों से विश्व हाथी दिवस का आयोजन छ.ग. राज्य की राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे लाभांडी स्थित स्थानीय होटल में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में लगातार जैव विविधिता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही है।

रायपुर में आयोजित विश्व हाथी दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भारत सरकार भूपेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन मंत्री केदार कश्यप, केन्द्रीय वन महानिदेशक एवं भारत सरकार के विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार के साथ ही एलीफेंट एक्सपर्ट उपस्थित रहेंगे।

See also  पीएम आशा योजना का लाभ लेने 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन, समर्थन मूल्य पर होगी दलहन-तिलहन की खरीदी

मुख्यमंत्री साय पूर्व में रायगढ़ सांसद भी रह चुके हैं। वे स्वयं जिला जशपुर के ग्राम बगीया जैसे वनांचल क्षेत्रों से आते हैं, जहां हाथियों का अधिक विचरण होता है। वनांचल क्षेत्र में रहते हुए वे स्वयं वनवासियों की जीवन शैली तथा वनों पर उनकी निर्भरता से भलीभांति परिचित हैं। राज्य में मानव-हाथी द्वंद की समस्या के कारण हाथियों द्वारा फसल नुकसान, जनहानि तथा सम्पति की हानि की जाती है। इन सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कर वनवासियों के हित में कार्य करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस के परिपेक्ष में प्रोजेक्ट एलीफेंट की स्टीयरिंग कमेटी की 20वीं मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।

See also  गांव में 60 से ज्यादा बच्चे, बांस-बल्ली से स्कूल तो बनाया लेकिन पढ़ाने शिक्षक भी नहीं आते, कई गंभीर रूप से कुपोषित भी शिक्षा सत्र समाप्ति पर, लेकिन बिना गुंडा में पढ़ाई शुरू ही नहीं, स्कूल भी बंद...

कमेटी से छत्तीसगढ़ राज्य में मानव-हाथी द्वंद की रोकथाम, हाथियों से होने वाले जन-धन के नुकसान के बेहतर प्रबंधन के संबंध में सुझाव प्राप्ति हेतु स्टीयरिंग कमेटी में भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उच्च अधिकारी, साथ ही वन्यप्राणी विशेषज्ञ, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, कृषि, विद्युत एवं रेल्वे विभाग के अधिकारी सदस्य हैं। केन्द्रीय मंत्री द्वारा हाथी मित्र दल, समाजसेवा संगठन एवं वन्यप्राणी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले जनसामान्य नागरिकों से छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष में चर्चा करेंगे। साथ विभिन्न तकनीकों के माध्यम से जैसे कि ड्रोन तकनीक, इन्फारमेंशन तकनीक के माध्यम से हाथियों के विचरण पर लगातार नजर रखे जाने के संबंध में चर्चा होगी।

See also  दहेज के नाम से आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति सहित सास गिरफ्तार....

इस कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ व्ही.श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर कुमार अग्रवाल सहित राज्य के भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!