Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

MP में दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा प्रति लीटर दूध पर 5 रुपये का बोनस, मोहन सरकार की तैयारी…

मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित पांच रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देगी। इसका लाभ दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को मिलेगा, जो 15 फीसदी दुग्ध उत्पादकों को संभालते हैं।

कई राज्यों में पहले से दी जा रही सहायता

15 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा।

योजना में 200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

 भोपाल। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार दुग्ध उत्पादकों को पांच रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देगी। यह राशि दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दी जाएगी। इसी माह कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लाने की तैयारी है।

किसानों को मिल रही प्रोत्साहन राशि
झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और असम में पहले से किसानों को पांच रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। हालांकि, सरकार की इस योजना से प्रदेश के लगभग 15 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों को ही लाभ मिल पाएगा। कारण, इतने ही किसान दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े हैं।

Advertisment

छह सहकारी दुग्ध संघों में पहुंचता है
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध संग्रहीत किया जाता है, जिस पर सहायता दी जाएगी। यही दूध प्रदेश के छह सहकारी दुग्ध संघों में पहुंचता है जहां से बिक्री के लिए भेजा जाता है।

See also  Raipur News:नकटी के बाद अब तूता के 35 घरों को NRDA का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब; फिलहाल कार्रवाई नहीं

सीएम मोहन ने देखा था अमूल मॉडल
दरअसल, राज्य सरकार वर्तमान वर्ष को गोरक्षा वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में गोपालकों के लिए यह सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसी वर्ष जनवरी में अहमदाबाद में अमूल का मॉडल देखा था। इसके अनुरूप उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा ने बताया कि किसानों को सहायता देने में प्रतिवर्ष लगभग दो सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एक से दो माह में कैबिनेट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

See also  सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में उमड़े शिवभक्त…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!