Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत् महिलाओं-नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना-सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता और। जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा कार्यवाही किया है। जिसमें आरोपी निशांत पटेल उम्र 32 साल निवासी तहसील रोड बरपाली चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा एवं मोती लाल देवांगन उम्र 26 साल निवासी संजय नगर वार्ड नंबर 11 चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपलोड कर प्रसारित करना पायें जाने से मोबाइल को बरामद किया गया है। तथा आरोपियों के विरूद्ध विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की 67 (बी) , 15 (1) (2) पास्को एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर दिनांक 28.07.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नहीं होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है, वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो वीडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, आर. वीरेंद्र भैना, आर. ईश्वरी राठौर एवम थाना जांजगीर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

See also  दिव्य कला मेला में मुख्यमंत्री साय को पैरा शिल्प से निर्मित पोर्ट्रेट भेंट की है...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!