Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुशरण करनी चाहिए – उमा राजेन्द्र राठौर… बहेराडीह और ग्राम जाटा में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए जिपं. सदस्य…

हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुशरण करनी चाहिए – उमा राजेन्द्र राठौर

बहेराडीह और ग्राम जाटा में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए जिपं. सदस्य

जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बहेराडीह और ग्राम जाटा में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर शामिल हुए। श्रीमती राठौर यज्ञ स्थल पहुंच सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना क्षेत्र के खुशहाली के लिये कामना की। उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर ने कहा कि बहेराडीह और ग्राम जाटा नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा हैं, अब गांव में पूरे सप्ताह भर राम रसपान की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुशरण करना चाहिए, क्योंकि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, उन्होंने अपने पिताश्री के वचन को पालन करने के लिए 14 वर्ष के वनवास के लिए निकल गये, वनवास के दौरान भगवान श्रीराम अनेकों राक्षसों का संघार किया एवं महा पापी रावण का वध कर राक्षसों के आतंक से धरती को मुक्त कराया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि भगवान श्रीराम के जाप से ही हमें मुक्ति की मार्ग प्राप्त होती है, भगवान श्री राम के भक्ति के गुणगान से ही रामराज की स्थापना की कल्पना की जा सकती हैं। अखंड नवधा रामायण में बड़ी संख्या में दूर -दराज से आए मानस मंडली एवं श्रोतागण सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

See also  चांपा के सुमित इन होटल में हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!