Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Ujjain: क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी भगवान श्रीकृष्‍ण की चौसठ कलाओं व चौदह विद्याओं की जानकारी…

Ujjain News: उज्‍जैन के सांदीपनि आश्रम में कृष्ण काल को जीवंत करती कला वीथिका का निर्माण कराया जा रहा है। देशज शैली में गुरुकुल परंपरा पर आधारित वीथिका के निर्माण में बांस तथा उससे बनी सामग्रियां, घास फूंस आदि का उपयोग किया गया है।

सांदीपनि आश्रम में देशज शैली में विकसित की जा रही कला वीथिका।

प्रवेश करते ही श्रीकृष्ण भक्तों को द्वापर युग में होने का एहसास होगा।

उज्‍जैन में पुरातन स्वरूप में विकसित की जा रही है कला वीथीका।

 उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा कला वीथिका का निर्माण कराया जा रहा है। देशज शैली में विकसित की जा रही कला वीथिका में प्रवेश करते ही भक्तों को द्वापर युग में होने का एहसास होगा।

वीथिका के निर्माण में प्राचीनता के साथ तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। म्युरल के समक्ष लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर भक्तों को सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सीखी गई चौसठ कला व चौदह विद्या की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।

Advertisment

त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय के प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि कलादीर्घा की फ्लोर, दीवार व छत पर गोबर का लेपन किया गया है। इसमें प्रवेश करते ही ऐसा अनुभव होता है कि हम ठेठ ग्रामीण परिवेश या पुरातन गुरुकुल में आ गए हैं। वीथिका को आकार देने का काम लगभग पूरा हो गया है। म्युरल लगाने के लिए बैस भी तैयार है।

See also  जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम, विकास का विश्वास लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे उत्साहित लोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिल्ली सेवर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्रधानमंत्री ने कहा: कोने-कोने में पहुंचेगी गारंटी, जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ...

हमारी कोशिश है कि 21 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन इसका शुभारंभ किया जाए, हालांकि यह मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। अगर गुरुपूर्णिमा पर इसकी शुरुआत नहीं हुई, तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अवश्य ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

नाथद्वारा शैली में तैयार किए गए म्युरल

सांदीपनि आश्रम में विद्या अध्ययन करने आए भगवान श्रीकृष्ण यहां चौसठ दिन रहे थे।
इस दौरान उन्होंने गुरु सांदीपनि से चौसठ कला व चौदह विद्या का अध्ययन किया।
आर्ट गैलेरी में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा पर आधारित नाथद्वारा शैली में तैयार कराए गए म्युरल लगाए जाएंगे।
प्रत्येक म्युरल के समीप भगवान द्वारा सीखी गई संबंधित कला की संपूर्ण जानकारी का क्यूआर कोड रहेगा।
मोबाइल फोन से कोड स्कैन करते ही संपूर्ण जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी।
वीथिका के दूसरे भाग में गीता में दिए गए उपदेशों पर आधारित 75 म्युरल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर संपत्ति को तत्काल कुर्क करें- उपमुख्यमंत्री शर्मा..

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!