छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
युवती से दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता का आरोपी से जान पहचान होने से दोनो आपस में बात करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करूंगा कहकर दैहिक शोषण किया, और शादी करने से इंकार कर दिया की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 571/24 धारा 376(2) (ढ), 506 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी नवीन श्रीवास को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, आर. दिलीप सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



