Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने जिला कलेक्टर सेे की मुलाकात चिकित्सालय में बेहतर ईलाज, आधुनिक मशीन एवं डाक्टरों की व्यवस्था के लिए पत्र सौपा…

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने जिला कलेक्टर सेे की मुलाकात चिकित्सालय में बेहतर ईलाज, आधुनिक मशीन एवं डाक्टरों की व्यवस्था के लिए पत्र सौपा

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने जिला कलेक्टर सेे मुलाकात कर जिला चिकित्सालय में और बेहतर ईलाज की व्यवस्था के लिए आधुनिक मशीन एवं डाक्टरों की व्यवस्था के लिए पत्र सौपा। इंजी. पाण्डेय ने अपने मांग पत्र में अस्थी रोग मरीजों के ईलाज के लिए सी. आर्म मशीन की व्यवस्था करने, मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण डायलिसिस मशीनों की संख्या पांच सेे दस करने, जिला अस्पताल को 200 बिस्तर और बी.डी.एम. चांपा को 50 बिस्तर करके विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ-साथ मातृ शिशु अस्पताल की स्थापना, आईसीयू 10 बिस्तर का गहन चिकित्सा केन्द्र स्थापित करना, जिले मे ट्रामा सेन्टर की स्थापना, आपरेशन थियेटर की संख्या दो से चार, नेत्र. चिकित्सा का आधुनिकीकरण, हमर लेब के माध्यम सेे जिला अस्पताल में रक्त जांच की विस्तृत सुविधा बढ़ाना और निश्चेतना विशेषज्ञ की स्थापना करना शामिल है। जिला कलेक्टर ने उन्हे उनकी मांगो पर त्वरित संज्ञान लेने की बात कही।

See also  पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!