Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नारायणपुर एसडीएम कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार…

जगदलपुर। प्रार्थी लवदेव देवांगन, चांदनी चौक, नारायणपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी, कि उसके द्वारा पूर्व में खरीदे गये भूमि के राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने हेतु एसडीएम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर सुनवाई पश्चात् एसडीएम द्वारा उसके पक्ष में आदेश दो माह पूर्व ही पारित कर दिया गया था। परन्तु कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी द्वारा आदेश को प्रतिलिपि शाखा में अगली कार्यवाही हेतु भेजने के लिये 8,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर 11 जुलाई 2024 को आरोपी संकेर कुमेटी को एसडीएम कार्यालय में प्रार्थी से राशि 8,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!