Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

घटना दिनांक को ड्यूटी में कार्यरत पुलिस जवानों पर पत्थर बाजी करने एवं तोड़फोड़ करने वाले मुंगेली निवासी आरोपी कुलदीप राय को किया गया गिरफ्तार। आरोपी जोमैटो डिलीवरी का करता है काम, घटना में पत्थरबाजी एवं तोड़फोड़ कर, फरार होकर फिर से डिलीवरी का कर रहा था, काम। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को हाथ में पत्थर उठाए, तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है स्पष्ट। अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 159 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और।

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, संपूर्ण कार्यक्रम की रणनीति बनाने, पत्थरबाजी करने एवं तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का खुलासा : फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिसके तहत पुलिस द्वारा 11 जुलाई 2024 को प्रकरण में शामिल आरोपी कुलदीप राय को गिरफ्तार किया गया है। घटना दिनांक को आरोपी को संयुक्त कार्यालय परिसर में पत्थर बाजी करते हुए एवं तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी वीडियो/फुटेज में साफ देखा जा सकता है। आरोपी जोमैटो डिलीवरी का काम करता है। घटना दिनांक को तोड़फोड़, पत्थर बाजी करने पश्चात, जैसे उसने कुछ किया ही नहीं है एवं अपने आपको एक सामान्य कामकाजी युवा के रूप में प्रदर्शित करते हुए फिर से जोमैटो डिलीवरी का काम प्रारंभ कर दिया था। कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में 11 जुलाई 2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 159 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

See also  गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती स्टेशन पर प्रथम बार मिलेगा स्टॉपेज, सांसद कमलेश जांगड़े व जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल दिखाएंगे हरी झंडी

आरोपी- कुलदीप राय उम्र 28 वर्ष निवासी मुंगेली विनोबा नगर जिला मुंगेली

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!