Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

परिवार में मृत्‍यु दोष का भय दिखाया, पूजा-पाठ के नाम पर ठग लिए 1 करोड़ रुपये…

पुलिस अधीक्षक आदित्‍य प्रताप सिंह के अनुसार मामला पूजा-पाठ के नाम पर ठगी का है। एक महिला ने इस बारे में उन्‍हें श‍िकायत की थी। महिला ने बताया कि उससे एक लाख रुपये की ठगी हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की।

आरोप‍ियों ने खुद को ज्योतिष शास्त्री बताया था। घर में दोष कुंडलियों को बताकर दोनों ने पूजा कराई थी।

पुलिस के अनुसार के ठगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

ठगी के 2 आरोपियों ने स्‍वयं को बताया था ज्‍योतिष शास्‍त्री।

आरोपियों ने दान के नाम पर अनेक तरह के लालच दिए।

 जबलपुर। तिलहरी की पाश कालोनी में रहने वाली महिला एवं उसके परिवार को मौत का भय दिखाकर पूजा-पाठ के जरिए एक करोड़ रुपये की ठगी की गई। महिला ने लंबे वक्त बाद इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के पास अनंतारा निवासी शकुंतला बातव ने शिकायत की थी कि अरूण और वरूण दुबे, सचिन उपाध्याय ने उससे एक करोड़ रुपये जालसाजी करके हजम कर लिए और स्वजन के बीच रिश्ते में दरार पैदा कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच में पाया कि बातव परिवार के पुत्र विजेन्द्र बातव की सोशल मीडिया पर 2016 में अरुण और वरुण दुबे से हुई थी।

See also  अफरीद रीपा गौठान का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा, गौठानों में 17 जुलाई को मनाया जाएगा आस्था, संस्कृति और परंपरा का त्यौहार हरेली...

दोनों ने खुद को ज्योतिष शास्त्री बताया था। घर में दोष कुंडलियों को बताकर दोनों ने 50-60 रुपये की पूजा कराई थी। दोनों ने सभी समस्याओं के समाधान की लालच देते हुए अज्ञात दंडी स्वामी का बताया, जिस पर स्वजन से पत्र लिखने को कहा। स्वजन बताए उपाए करते रहे। कुछ दिनों बाद वे दोनों स्वामी का जबाब लेकर आए और बताया कि उनकी जमीन में 14 प्रेत है, उन्हें स्थान देना होगा अन्यथा आपके कोई कार्य नही बनेंगे।

दोनों ने डराते हुए स्वजन से पूजा के नाम से एक लाख रुपये ले लिये। स्वामी के दूसरे पत्र के माध्यम से 14 प्रेतों के लिये भवनदान करने को कहा। कुछ दिनों बाद हमने परिवार की सर्वसम्मति से 45 लाख रुपये का भवन दान किया। इस भवन में वरुण दुबे रहने लगा। यह कहानी यहीं तक सीमित नहीं थी जहां, कुछ समय बाद फिर वरुण और अरुण दुबे दंडी स्वामी का एक और पत्र लेकर आए।

See also  आबकारी घोटाले से जुड़ा मामला: पूर्व विशेष सचिव और पत्नी पर CBI की FIR, संपत्ति में भारी वृद्धि पर जांच

पत्र में वरुण दुबे के साथ मिलकर एक कंपनी-फर्म में आयात- निर्यात कर कार्य प्राऱंभ करने का कहते हुए 5 से 6 लाख रुपये लिये। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद दोनों ने दंडी स्वामी के नाम से एक और झांसा दिया कि उनके एक शिष्य की प्रदेश में कई जमीनें हैं, चूंकि आप लोगों ने 45 लाख रुपये का भवन दान किया है इससे प्रसन्न होकर स्वामी आपको ये सारी जमीनें मुफ्त में दिलवा देंगे।

दोनों ने स्लाट बुक करने के नाम पर 8 लाख रुपये लेकर कुछ फर्जी जमीन दिखाई थी। दोनों ने फिर कुछ दिन बाद स्वामी द्वारा उनकी जमीन पर सैकड़ों टन सोना – चांदी होने की बात करते हुए पूजा के नाम पर 6 लाख रुपये लिये थे। पुखराज के नाम पर 90000 और 35000 रुपये की सोने की अंगूठी भी ली थी।

See also  वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले साई सुदर्शन ने ठोका शतक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का छुड़ाया पसीना

पुलिस जांच में यह सामने आया कि दोनों जालसाजों ने विजेन्द्र बातव निवासी बिलहरी के घर में वास्तु दोष, ग्रह क्लेश, प्रेत व घर के सदस्यों को मृत्यु दोष का भय बताकर पूजा-पाठ के नाम पर गुप्त दान में शकुनतला बातव के बैंक खाते से चेक के जरिए 40 लाख 74 हजार 500 रुपये ले लिए। वहीं, व्यापार में फायदा बताकर एवं स्लाॅट बुक कराने के नाम पर भवन दान, पूजा – पाठ, कुण्डली बनाने व परिवार में मृत्यु दोष का भय दिखाकर नकद लगभग 60 लाख लेकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि लेकर धोखाधड़ी की।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!