Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उत्तर प्रदेश पुलिस को बेवकूफ बना गई मैडम जी, बिहार से आकर करने लगी दारोगा की ड्यूटी, ऐसे खुली पोल…

Gorakhpur News: पुलिस को देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं। इसी डर का फायदा एक शातिर महिला ने उठाया। बिहार की रहने वाली महिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आकर पुलिसकर्मी बनकर लोगों से पैसे ऐंठ रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

महिला गोरखपुर में लोगों से वसूली कर रही थी।

फर्जी पुलिस बनकर लोगों को रोंब दिखाती थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया।

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के महाराजगंज इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दारोगा की वर्दी पहन कर वसूली कर रही एक महिला को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया।

गुलिरहा थाने में पूछताछ के बाद मंगलवार को महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। कोर्ट में पेश होने से पहले पुलिस स्टेशन पर आरोपी महिला अपने दो बेटे को देखकर रो पड़ी।

Advertisment

बिहार की रहने वाली है आरोपी महिला

See also  आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का किया एलान, कोहली नहीं; इस भारतीय बल्लेबाज को सौंपी गई कमान...

पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान रेखा तिवारी के नाम हुई है। रेखा बिहार के सिवान की रहने वाली है। वह लंबे समय से वसूली के धंधे में जुटी थी। इसके लिए किराये के कमरे में रहती और शहर के आसपास के इलाकों में घूमकर वसूली करती थी।

छोटे चौराहों पर वसूली करती थी

सिवान की रहने वाली रेखा तिवारी ने देखा कि पुलिसवालों को लोग आसानी से पैसे दे देते हैं। ऐसे में उसने फर्जी दारोगा बनकर वसूली करने का धंधा शुरू कर दिया। इसके लिए पहले एक वर्दी खरीदी। महिला होने के नाते लोग उस पर शक नहीं करते थे। रेखा ऐसे लोगों को निशाना बनाती जो आसानी से पैसा दे दें। आरोपी छोटे-छोटे चौराहे पर वसूली करती थी।

See also  बेंगलुरु में सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी मेट्रो, यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम...

ऐसे खुली फर्जी महिला दारोगा की पोल

चौकी प्रभारी सरहरी कमलेश कुमार सिंह ने कहा, ‘सूचना मिली कि महराजगंज चौराहे पर एक महिला दारोगा की वर्दी पहन लोगों से वसूली कर रही है।’ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी जब पहुंचे तो रेखा तिवारी से आईकार्ड मांगा और पूछा कि वह कहां पर तैनात है। किसी बात का सही जवाब नहीं देने पर रेखा को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में रेखा तिवारी ने बताया कि एक साल से वर्दी पहनकर रुपये वसूलती थी। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने कहा कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर महिला के खिलाफ वर्दी का गलत इस्तेमाल, जालसाजी और जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया है।

See also  Airtel ने 38 करोड़ यूजर्स के लिए लॉन्च किए 3 जबरदस्त रिचार्ज प्लान्स, साथ में मिलेंगे फ्री ऑफर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!