Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

काम की खबर: नौकरीपेशा हैं तो रहें अलर्ट, EPF Account में ये गलतियां नहीं सुधारी तो फंड निकालने में आ जाएगा पसीना…

Change Name In EPF Account: अगर आप ईपीफओ के सदस्य हैं तो अपने अकाउंट में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आप बिना फॉर्म भरे ऑनलाइन कर सकते हैं। इससे पहले कर्मचारियों को नियोक्ता द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त घोषणा पत्र जमा करना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। ईपीएफओ के सदस्य ऑनलाइन 11 बदलाव कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Change Name in EPF Account: अगर आप सरकारी या प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, तो आपके वेतन का कुछ हिस्सा ‘कर्मचारी भविष्य निधि’ में जमा होता होगा। आपके फ्यूचर को सुरक्षित करने के लिए ये पैसा जमा किया जाता है। फिलहाल सरकार ईपीएफओ पर 8.25% ब्याज दे रही है।

ईपीएफओ में जमा हुई रकम बुढ़ापे का सहारा होती है। वहीं, इमरजेंसी पर कुछ फंड निकाला जा सकता है। कई बार पीएफ खाते में नाम या जन्म तारीख गलत हो जाती है और आधार कार्ड में दी गई जानकारी से मेल नहीं खाती है। ऐसे में बाद में पैसा निकालते समय काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पीएफ खाते में कोई गलत जानकारी है तो आप ठीक करवा सकते हैं।

See also  “फेर झन आबे” – छत्तीसगढ़ी हॉरर वेब सीरीज़ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, रहस्य और डर की परतें खोलने को तैयार

अगर आपके PF अकाउंट में दी गई जानकारी आधार कार्ड से मैच नहीं करती है तो आप ऑनलाइन सुधार सकते हैं। इसके लिए पहले कर्मचारी को आवेदन देना होता है। फिर आवेदन को नियोक्ता द्वारा अप्रूव किया जाता है। इसके बाद EPFO अधिकारी सुधार की जांच करके खाते को अपडेट कर देता है।

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

सबसे पहले ईपीएफओ के पोर्टल पर जाएं। यूएन और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।

Advertisment

होम पेज पर मैनेज> मॉडिफाई बेसिक डिटेल्स को सिलेक्ट करें।

सही जानकारी भरें। इसके बाद सिस्टम आधार कार्ड के डाटा से वेरिफाई करेगा।

जानकारी भरने के बाद अपडेट डिटेल्स पर क्लिक करें।

See also  Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर ने IPL Auction से ठीक पहले किया धमाका, SMAT 2025 में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

इसके बाद नियोक्ता आगे की प्रोसेस पूरी करेगा।

कर्मचारी ऑनलाइन मोड के माध्यम से क्या बदल सकते हैं

सदस्य का नाम

सदस्य का लिंग

जन्म तिथि

पिता या माता का नाम

संबंध

वैवाहिक स्थिति

नौकरी छोड़ने का कारण

राष्ट्रीयता
आधार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!