Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ACB/EOW ने आबकारी घोटाले मामले में बडी कार्रवाई करते हुए नकली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे को आज कोर्ट में पेशकर पुछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया…

रायपुर। ACB/EOW ने आबकारी घोटाले मामले में बडी कार्रवाई करते हुए नकली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे को आज कोर्ट में पेशकर पुछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। बीती रात प्रिज्म होलोग्राम सिक्यूरिटी फिल्म प्रा.लि. के स्टेट हेड दिलीप पांडे को EOW ने गिरफ्तार किया था और शुरूआती पुछताछ के आधार पर नया रायपुर स्थित जीएसटी भवन में दबिश देकर नकली होलोग्राम बनाने के उपकरण समेत नकली होलोग्राम परिवाहन संबंधी अहम दस्तावेज जब्त किये थे। EOW ने दिलीप पांडे को कोर्ट में पेशकर 14 दिन की रिमांड का आवेदन लगाया था लेकिन विशेष कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड स्वीकार करते हुए 15 जुलाई तक कोर्ट ने EOW को सौंप दिया। EOW द्वारा जारी की गई प्रेसनोट के मुताबिक आरोपी द्वारा स्टेट हैड रहते हुए साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश की सभी डिस्टलरियो में नकली होलोग्राम सप्लाई करने की अहम जानकारी साझा की है।आपको बता दे कि गिरफ्तार दिलीप पांडे छत्तीसगढ़ स्टेट हेड होने की वजह से नोएडा की प्रिज्म होलोग्राम सिक्यूरिटी फिल्म प्रा.लि. के मालिक विधु गुप्ता से और आबकारी घोटाले के छत्तीसगढ़ मास्टरमाइंड अनवर ढेबर, अरूणपति त्रिपाठी समेत अनिल टूटेजा से सीधे संपर्क में रहा है जिससे EOW पुछताछ में कई बडे खुलासे होने की उम्मीद जता रहा है।

See also  Chahal-Dhanshree Relationship : ये क्या कह गए युजवेंद्र चहल? धनश्री से तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, भावुक पोस्ट कर दिल के दर्द को किया बयां...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!