Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भुगतान रोकने के बाद भी प्रगति नही लाने वाले एजेंसी होंगी ब्लैकलिस्टेड, कमजोर कार्य निष्पादन पर कोऑर्डिनेटर को नोटिस,…

रायपुर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में जल जीवन मिशन कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसियो की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होने सभी एजेंसियो के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कम प्रगति वाले एजेंसी का भुगतान रोका जाएगा, इसके बाद भी सुधार नही लाने पर एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कमजोर फिल्ड वर्क के कारण हेल्प एंड हेल्प एजेंसी के कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं ।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान एजेंसियों के कार्य की जमीनी हकीकत जानने फिल्ड पर काम कर रहे कर्मचारियों से सीधे फोन पर बात कर जानकारी ली और जरुरी निर्देश दिए। उन्होने सभी एजेंसियो से प्रतिदिन किये गए कार्य की रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने ऐसे एजेंसी जिनके पास आवंटित गांव की संख्या अधिक और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है उनसे गाँव की संख्या कम कर बेहतर प्रगति वाले एजेंसी को देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी एजेंसी गुणवत्तापूर्ण काम करें, अब तक जो काम अधूरे है उसे जल्द पूरा करें तथा पाईप बिछाने खोदे गए गड्ढों को ठीक करें। उन्होंने कहा कि सभी जल स्रोतों का टेस्टिंग किट से जल की गुणवत्ता जाँच एवं क्लोरीनिकरण करें। जल जीवन मिशन में सबसे पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य हो उसके बाद ग्रामवासियों को यूजर चार्ज के लिए प्रोत्साहित करें। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचने सभी गांव में बैठक लेकर लोगों को समझाईश दें कि पानी उबालकर ठंडा होने के बाद पीने के लिए उपयोग में लाएं।

See also  CG Weather Alert Today: छत्तीसगढ़ में 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल; रायपुर-बिलासपुर समेत मध्य और उत्तर सीजी में भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट

बताया गया कि विकासखंड बलौदाबाजार में एजेंसी उपवन महिला बाल विकास को 146 गाँव, पलारी में एजेंसी हेल्प एंड हेल्प को 132 गाँव, भाटापारा में एजेंसी कामगार फाउंडेशन को 108 गाँव, कसडोल में एजेंसी विकास आशा सेवा समिति को 117 एवं एजेंसी प्रतीक्षा को 110 गांव कार्य करने हेतु आवंटित किया गया है।

। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में जल जीवन मिशन कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसियो की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होने सभी एजेंसियो के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कम प्रगति वाले एजेंसी का भुगतान रोका जाएगा, इसके बाद भी सुधार नही लाने पर एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कमजोर फिल्ड वर्क के कारण हेल्प एंड हेल्प एजेंसी के कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं ।

See also  जांजगीर-चाम्पा जिले के सेवा सहकारी समिति चांपा (धान खरीदी केन्द्र) पहुंचकर *छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल* धान खरीदी का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर धुप-दीप जलाकर शुभारंभ किया।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान एजेंसियों के कार्य की जमीनी हकीकत जानने फिल्ड पर काम कर रहे कर्मचारियों से सीधे फोन पर बात कर जानकारी ली और जरुरी निर्देश दिए। उन्होने सभी एजेंसियो से प्रतिदिन किये गए कार्य की रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने ऐसे एजेंसी जिनके पास आवंटित गांव की संख्या अधिक और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है उनसे गाँव की संख्या कम कर बेहतर प्रगति वाले एजेंसी को देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी एजेंसी गुणवत्तापूर्ण काम करें, अब तक जो काम अधूरे है उसे जल्द पूरा करें तथा पाईप बिछाने खोदे गए गड्ढों को ठीक करें। उन्होंने कहा कि सभी जल स्रोतों का टेस्टिंग किट से जल की गुणवत्ता जाँच एवं क्लोरीनिकरण करें। जल जीवन मिशन में सबसे पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य हो उसके बाद ग्रामवासियों को यूजर चार्ज के लिए प्रोत्साहित करें। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचने सभी गांव में बैठक लेकर लोगों को समझाईश दें कि पानी उबालकर ठंडा होने के बाद पीने के लिए उपयोग में लाएं।

Advertisment

बताया गया कि विकासखंड बलौदाबाजार में एजेंसी उपवन महिला बाल विकास को 146 गाँव, पलारी में एजेंसी हेल्प एंड हेल्प को 132 गाँव, भाटापारा में एजेंसी कामगार फाउंडेशन को 108 गाँव, कसडोल में एजेंसी विकास आशा सेवा समिति को 117 एवं एजेंसी प्रतीक्षा को 110 गांव कार्य करने हेतु आवंटित किया गया है।

See also  पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!