Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

केएसके महानदी पावर कम्पनी के खिलाफ एचएमएस यूनियन ने मोर्चा खोला, बैठक कर आगामी रणनीति बनायी जा रही है….

केएसके महानदी पावर कम्पनी के खिलाफ एचएमएस यूनियन ने मोर्चा खोला, बैठक कर आगामी रणनीति बनायी जा रही है
 
जांजगीर-अकलतरा। छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) यूनियन ने के एस के महानदी पावर कम्पनी लिमिटेड नरियरा में कार्यरत कर्मचारियों के वेज रिवीजन एवं अन्य सुविधाओं की मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। 15 अप्रैल दिन शनिवार को कर्मचारियों की बैठक में एचएमएस यूनियन के द्वारा यह तय किया गया था कि 17 अप्रैल दिन सोमवार को बाइक रैली निकाल कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    बाईक रैली के कार्यक्रम को स्थगित किया गया – बलराम गोस्वामी
एचएमएस यूनियन के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने बताया कि हमारे संघ के द्वारा बाईक रैली निकाल कर जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन को इस बात के लिए ज्ञापन सौंपने के लिए निर्णय लिया गया था कि कारखाना प्रबन्धन के द्वारा कोई ठोस पहल नही किया जा रहा है, इसलिए श्रमिको में रोष पनप रहा है। जिससे औद्योगिक अशांति निर्मित हो सकती है, किन्तु मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर कर्मचारियों की हितो की मांगों पर समझौता कराने का सकारात्मक प्रयास करेगा। इसलिए बाईक रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

See also  ट्रेनों की लेट-लतीफी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया सांसद अजगल्ले के निवास का घेराव... सोए सांसद को जगाने युवा कांग्रेस ने निकाली जागो सांसद जागो रैली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!