Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सरिया में बनेगा हायर सेकेण्डरी स्कूल का नवीन भवन, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में गुरुवार शाम को हायर सेकेण्डरी शाला के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, जगन्नाथ पाणिग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री स्वप्निल स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि शाला भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। भवन निर्माण गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जा सकता। स्कूल ही वह मंदिर है जहां बच्चे भविष्य का निर्माण करते हैं। भूमि पूजन के पश्चात वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्कूल परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 6 महीने के अंदर नवीन शाला भवन का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। ठेकेदार समय सीमा में काम करके देंगे। फरवरी तक नवीन शाला भवन में हायर सेकेंडरी स्कूल की क्लास लगेंगे। इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया के प्रभारी प्राचार्य तिर्की ने वित्त मंत्री से नवीन शाला भवन में चार अतिरिक्त कक्ष की मांग की। जिसकी वित्त मंत्री ने तत्काल घोषणा कर दी।

See also  डबल इंजन की सरकार में रेल नेटवर्क को मिल रही मजबूती, बस्तर और सरगुजा के सुदूर वनांचलों में भी बिछ रही नई रेल लाइनें, यात्री और माल परिवहन की व्यवस्थाएं हो रही सुदृढ़...

मेधावी छात्रों को पुरस्कार देंगे वित्त मंत्री चौधरी

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छात्रों ने दृढ इच्छा शक्ति, मेहनत, लगन के बल पर एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन में उच्च अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर शाला का नाम रोशन किया है। यहां के कक्षा दसवीं के एक छात्र ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में टॉप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह अन्य मेधावी छात्रों की यहां भरमार है। यहां वित्त मंत्री ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने मेधावी छात्रों को अपनी ओर से भी पुरस्कृत करने की घोषणा की। इसके पहले वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी नगर पंचायत कार्यालय सरिया पहुंचे, जहां नागरिकों ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिए। वित्त मंत्री ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

See also  CG NEWS:ओबीसी आरक्षण मामला : पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला…

सरिया के वार्ड 15 के नागरिकों को मिलेगा पट्टा

Advertisment

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के आगमन की जानकारी होने पर नगर के वार्ड क्रमांक 15 के नागरिकों ने एक बार फिर वित्त मंत्री को आवेदन किया। वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वार्ड क्रमांक 15 के लोगों से मैंने वादा किया था और वादे के अनुसार आप लोगों को मकान के लिए पट्टा दिलाया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!