Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल एवं कला जरूरी: मंत्री टंक राम वर्मा, शिक्षा के महत्व को समझे और नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई का आंकलन कड़ी, तिल्दा में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री, 11 विकास कार्यो के लिए 60 लाख रूपए से अधिक की घोषणा…

रायपुर। राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा आज बीएनबी स्कूल तिल्दा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर करोगे भरोसा भगवान पर, तो तकदीर में लिखा है वो पाओगे और अगर करोगे भरोसा खुद पर, तो भगवान वो लिखेगा जो तुम खुद चाहोगे।’ उन्होंने कहा कि शाला को संवारने का दायित्व केवल शिक्षक का नहीं वरन छात्र एवं पालकों का भी है। पालक भी बच्चों के पढ़ाई के महत्व को समझे और नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई का आंकलन भी करे। बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए न केवल पढ़ाई अपितु खेल एवं विभिन्न कला को सीखना भी जरूरी है। इसी तरह शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार की शिक्षा भी जरूरी है। संस्कार सही नहीं होने से जीवन का पतन हो जाता है। संघर्षों से ही कामयाबी मिलती है।

See also  इंद्रजीत सिंह कॉलेज में "युवोदय - युवा संवाद" कार्यशाला का आयोजन...

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में खेल मंत्री वर्मा ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निःशुल्क गणवेश और पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया। इसके साथ ही दिव्यांग को ट्रायसाइकिल मेधावी छात्रों का सम्मान, छात्राओं को साइकिल वितरण तथा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने हायर सेकेण्डरी स्कूल सासाहोली के अधूरे अहाता निर्माण को पूर्ण करने, बी एन बी स्कूल के लिए शेड में पंखा लगाने व शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, मिडिल स्कूल नेवरा पुरानी बस्ती में शेड व अहाता निर्माण के लिए दस लाख रूपए, सेजेस नेवरा सायकल स्टैंड के लिए 15 लाख रूपए, बांसटाल स्कूल में शेड हेतु 10 लाख रूपए व माइक सेट के लिए पचास हजार रूपए, हेमू कलाणी स्कूल के लिए 10 लाख रूपए, टोहड़ा हायर सेकेण्डरी में रंगमंच और सायकल स्टैंड के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की।

See also  SIR News : रायपुर और प्रदेशभर में SIR प्रक्रिया कार्य में 86% डिजिटाइजेशन पूरा, 1.82 करोड़ गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड

कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष मनहरे और नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरू डहरिया ने कहा कि शिक्षक द्वारा दिए गए शिक्षा को अपने जीवन में उतारें। शिक्षकों और माता-पिता के आज्ञा का पालन कर अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, अन्य जनप्रतिनिधि, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे, प्राचार्य बी एन बी राजेश चंदानी सहित ब्लाक के सभी विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र, समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!